पाकुड़, मई 3 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में शनिवार को लीगल लिटरेसी क्लब डीएवी पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सचिव रूपा बंदना किरो ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को विधिक जानकारी से अवगत कराया। इस दौरान किशोर समस्याएं, मौलिक कर्तव्य, मौलिक अधिकार के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के लिए कई बिंदु पर प्रकाश डालते हुए निजी डिटेल्स न देने को कहा गया। छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहने की लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने को लेकर प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को कानूनी तौर पर मजबूत बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सहायक गंगाराम टुडू, डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.