महोबा, फरवरी 13 -- महोबा। परिषदीय विद्यालय में मिड डे मील के नाम पर किस तरह से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसका एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दो मिनट 16 सेकेंड के इस वीडियो में दो दूध के पैकेट से एक बॉल्टी दूध तैयार कर बच्चों को बांटा जा रहा है। यह वीडियो श्रीनगर क्षेत्र के ढिकवाहा के परिषदीय विद्यालय का बताया जा रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई की बात कही है। खास बात यह है कि महिला रसोइया के पानी में दूध मिलाने के दौरान प्रधानाध्यापिका भी वीडियो बनाते हुए दिख रही हैं। ऐसे में परिषदीय विद्यालय में मिड डे मील में दिए जाने दूध की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो में लगभग 10 लीटर पानी में महिला रसोइया के द्वारा दो लीटर पैकेट का दूध मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.