अलीगढ़, मई 6 -- यूपी के अलीगढ़ के सासनीगेट थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में मंगलवार को मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तबीयत बिगड़ने पर बच्ची को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। आगरा रोड स्थित एक मोहल्ला की रहने वाली महिला ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उनकी तीन साल की बेटी आगरा रोड स्थित निजी स्कूल में प्ले ग्रुप में पढ़ती है। रोजाना की तरह मंगलवार की दोपहर वह बेटी को स्कूल लेने गई थी। बेटी चल नहीं पा रही थी। वह बेटी को गोद में लेकर घर आ गई। बेटी के कपड़े बदले तो वह खून से लथपथ थी। प्राइवेट पार्ट से खून रिसता नजर आया। कुछ हिस्से पर खून सूख चुका था। पेट में दर्द की शिकायत बता रही थी। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.