मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटौलिया में छठे दिन बुधवार को भी ताला लटका रहा। सड़क किनारे स्कूल का कार्यालय चल रहा है। ग्रामीण गेट के बाहर डटे हुए हैं। भीषण ठंड में स्कूल के गेट पर एचएम सहित सभी शिक्षक बैठकर चले जाते हैं। बुधवार को शिक्षक मनोज झा की तबीयत खराब हो गई, जिनका डॉक्टर बुलवाकर इलाज किया गया। इधर, भूमिदाता का कहना है कि या तो विभाग भूमि का निबंधन कराये, नहीं तो खाली कर दें। स्कूल से प्रखंड संसाधन केंद्र गोरौल की दूरी डेढ़ किलोमीटर है, लेकिन कोई भी कर्मी या प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिक्षकों का हाल-चाल लेने नहीं पहुंचे हैं। स्कूल से ताला खोलने की बात तो दूर अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य की भी चिंता नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, स्कूल में ताला लटका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.