अमरोहा, मार्च 23 -- हसनपुर। ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर कलां में गुरुवार को धमकी भरा खत पहुंचा। खत भेजने वाले ने अदालत में विचाराधीन मुकदमे में फैसला नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक-शिक्षिका कोतवाली पहुंचे व आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इंचार्ज अध्यापिका दीप्ति वर्मा ने एसएसआई कुमरेश त्यागी को बताया कि बीती 20 मार्च को विद्यालय में एक खत डाक से पहुंचा। शिक्षामित्र पंकज चौहान ने खत खोलकर पढ़ा तो उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। खत भेजने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि वर्ष 2023 के अक्तूबर माह में विद्यालय स्टाफ द्वारा अवैध वसूली करने एवं अभद्रता करने के संबंध में उस पर दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लिया जाए। चेताया कि ऐसा नहीं हुआ तो अंजाम ठीक नहीं होगा। धमकी भरे खत का मामला प्राथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.