बरेली, अगस्त 18 -- समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने रविवार को जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय गोपालपुर, भोजीपुरा का निरीक्षण किया। टाइल्स लगाने में गड़बड़ी पाए जाने पर राज्यमंत्री ने आउटसोर्सिंग पर कार्यरत जेई माज खान को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मरम्मत कार्य तय मानकों के अनुसार समयबद्ध ढंग से पूरा कराने को कहा है। राज्यमंत्री असीम अरुण ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वोदय विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 1.5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से विद्यालय भवन को नया स्वरूप देने का कार्य किया जा रहा है। भोजीपुरा सर्वोदय विद्यालय में टाइल्स लगाने के कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित जेई को हटा दिया गया है। वहां कुशल जेई को तैनात किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.