बिहारशरीफ, जनवरी 13 -- स्कूल में छात्रों ने किया दही चूड़ा भोज फोटो : चेरों स्कूल : सरमेरा प्रखंड के चेरों मध्य विद्यालय में मंगलवार को दही चूड़ा का भोज करते छात्र। सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के चेरों मध्य विद्यालय में मकर सक्रांति के अवसर पर छात्रों ने मंगलवार को दही चूड़ा का भोज किया। बच्चों के साथ शिक्षक भी इसमें शामिल हुए। प्रधानाध्यापक मो. नकी हसन अय्यूबी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को मकर संक्रांति पर्व के धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी मिलती है। समरसता का संदेश मिलता है। आयोजन में सतीश प्रसाद, चन्द्रशेखर रविदास, लालजी कुमार, पुरुषोत्तम विश्वास, शंभु कुमार, सर्वोत्तम कुमार, मीना मंच और बाल संसद के मंत्रीगण शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.