फरीदाबाद, फरवरी 4 -- पलवल। पुलिस ने राजकीय मिडिल स्कूल होडल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्रों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, यूपीआई फ्रॉड और सोशल मीडिया से होने वाले अपराधों के बारे में बताया गया। साइबर टीम ने बताया कि किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। विशेषज्ञों ने अनजान लिंक, कॉल और मैसेज से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही सुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल इस्तेमाल के तरीके भी समझाए। पुलिस ने छात्रों से सतर्क रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...