चित्रकूट, फरवरी 4 -- चित्रकूट। संवाददाता मुख्यालय कर्वी से सटे बनकट निवासी बुद्धबिलास की 15 वर्षीया बेटी राधा की कालेज में बुधवार की दोपहर अचानक हालत बिगड़ गई। वह पढ़ते समय अचानक गश खाने के बाद बेहोश हो गई। आनन-फानन शिक्षकों व छात्रों ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया और परिजनों को सूचना दी। वह जनसेवा इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...