मथुरा, मार्च 31 -- छात्राओं को गलत तरीके से छूने पर बीएसए ने एक सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। छात्राओं को गलत तरीक़े से टच करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान द्वारा बीएसए से की गई थी। मथुरा विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय जुनसुटी में तैनात एक शिक्षक का छात्राओं को गलत तरीके से छूते हुए वीडियो वायरल हो गया था। वायरल वीडियो में छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से कहा जा रहा है कि विद्यालय में कार्यरत अध्यापक चन्द्रभान सिंह उन्हें गलत तरह से टच करते हुए गले लगाने का प्रयास करते हैं तथा गन्दे व अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हैं। विरोध करने पर भी उनकी हरकतों पर कोई अंकुश नहीं लग रहा था। अध्यापक द्वारा की जा रही इस हरकत की शिकायत राजेन्द्र शर्मा व 14 अन्य ने लोगों के साथ ग्राम प्रधान जुनसुटी सावित्री देवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.