गुमला, फरवरी 2 -- गुमला प्रतिनिधि। वित्तीय वर्ष 2014-15 में कागजों में योजनाएं पूरी हो चुकी हैं,लेकिन जमीन पर हालात कुछ और ही कहानी कहते हैं। यू-डायस 2024 के अनुसार गुमला जिले के 31 स्कूलों में आज भी शौचालय की सुविधा नहीं है। वहीं कई स्कूलों में पूर्व वर्षों में बनाये शौचालय साफ-सफाई और रख-रखाव के अभाव में अब बेकार गये हैं। फलस्वरूप इन स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राएं रोज ऐसी परेशानी झेल रही हैं। जिसकी चर्चा अक्सर फाइलों तक सीमित रह जाती है। जिले के कई स्कूलों में छात्राओं को शौच के लिए पास के खेत या झाड़ियों पर निर्भर रहना पड़ता है। कुछ स्कूलों में तो छात्राएं पानी कम पीकर पूरे समय स्कूल में बैठने को मजबूर हैं। जिले के कामडारा ब्लॉक के पोकला स्कूल की शिक्षिका लिली केरकेट्टा ने बताया कि शौचालय नहीं होने से छात्राओं की उपस्थिति प्रभावित हो ...