जामताड़ा, फरवरी 2 -- स्कूल में चाहिए गर्ल्स टॉयलेट/शौचालय नहीं, शर्मिंदगी रोज, निमबेड़ा की छात्राएं पढ़ाई के साथ जूझ रहीं बिंदापाथर,प्रतिनिधि। सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद सरकारी विद्यालयों में छात्राओं के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था अब भी पूरी तरह लागू नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि जामताड़ा जिलान्तर्गत नाला प्रखंड के नव प्राथमिक विद्यालय निमबेड़ा में वर्ष 2005 में भवन निर्माण होने के बाद भी छात्राओं के लिए शौचालय नहीं बन पाया है। विद्यालय में वर्तमान में 16 छात्राएं अध्ययनरत हैं और यहां कक्षा पांचवीं तक की पढ़ाई होती है। शौचालय नहीं होने के कारण शिक्षिकाओं और छात्राओं को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। इससे छात्राओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कई छात्राएं असहजता के कारण पानी कम पीती हैं और आवश्यकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.