हरदोई, फरवरी 9 -- संडीला। क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल भदेहना में कुष्ठ रोग पखवाड़े के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां छात्रों ने चार्ट, पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। सीएचसी के कुष्ठ रोग अधिकारी प्यारेलाल ने रोग के लक्षण, पहचान, संक्रमण की स्थिति, सहित अन्य जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस रोग का इलाज करने से यह पूरी तरह से ठीक हो सकता है। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्तियों के साथ भेदभाव न किया जाए। उन्हें सदैव सम्मान की नजर से ही देखा जाना चाहिए। इंचार्ज प्रधानाध्यापक नारायण लाल सहित शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...