कौशाम्बी, फरवरी 5 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कादिराबाद गांव की ज्ञानमती रसोइयां है। वह स्थानीय प्राइमरी स्कूल में खाना बनाती है। उसने बताया कि बुधवार की सुबह वह स्कूल में खाना बना रही थी। तभी गांव का ज्ञानचंद्र सरोज आया और पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे शिक्षकों ने किसी तरह जान बचाई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...