शाहजहांपुर, मार्च 21 -- कंपोजिट विद्यालय बेनीपुर के इंचार्ज प्रधान अध्यापक असहाब अली ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपने विद्यालय जा रहे थे रास्ते में मौरंग बजरी का एक ट्रक खड़ा हुआ था। क्योंकि रास्ते में सड़क का निर्माण हो रहा है, इसलिए वह स्कूल पहुंचने में 20 मिनट लेट हो गए, इसी बीच गांव का ही रहने वाला सुधीर सिंह विद्यालय में दीवार फांदकर घुस गया और उसने विद्यालय में काम कर रही रसोइया के साथ गाली गलौज की सुधीर अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। आए दिन गाली गलौज करता है पुलिस ने शिक्षक की तहरीर पर आरोपी सुधीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.