संभल, अप्रैल 18 -- सरकारी अस्पताल की टीम ने गुरुवार को शहीद ग्रीश चंद्र प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की आंखों की जांच की। इस दौरान 11 बच्चों की आंखों की रोशनी कम पाई गई। इन सभी के लिए चश्मे दिए जाएंगे। सरकारी योजना के तहत सरकारी अस्पताल के नेत्र सहायक एमपी सिंह ने शहीद ग्रीश चंद्र प्राथमिक विद्यालय में कैंप लगाकर बच्चों की आंखो की जांच की। स्कूल में 94 वच्चे पंजीकृत थे, जिससे 62 वच्चे उपस्थित हुए। इन सभी बच्चों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 11 बच्चों की आंखों की नजर कम पाई गई। एमपी सिंह ने बताया इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को अवगत करा दिया जाएगा। जिसके बाद इन सभी 11 बच्चों को चश्मे दिए जाएंगे। इस दौरान प्रधानाध्यिपका संगीता, सिंह, नीलिमा गुप्ता व नमिता मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.