रायबरेली, जनवरी 12 -- ऊंचाहार। नगर के कैथवल रोड स्थित एसएम पब्लिक स्कूल में छात्रों को आधुनिकतम शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आधुनिक स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की गई है। एआई स्मार्ट क्लास का उद्घाटन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक श्याम प्रकाश मौर्य ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा में विश्व स्तरीय प्रतिस्पर्धा के लिए हमें आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा की व्यवस्था करनी ही होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...