बांका, दिसम्बर 18 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। जिला शिक्षा पदाधिकारी बांका के आदेश के आलोक में जल जीवन हरियाली जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को प्रखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता डॉ हरिहर चौधरी उच्च विद्यालय बाराहाट में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में प्रखंड अधीनस्थ माध्यमिक /उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पांच- पांच बच्चों ने प्रतिभाग किया। क्विज का संचालन राघवेन्द्र कुमार झा, समन्वयक कंपलेक्स रिसोर्स सेंटर श्री गांधी उच्च विद्यालय सबलपुर एवं पंकज कुमार, समन्वयक, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर श्री रामेश्वर भैरो राधिका उच्च विद्यालय पथरा द्वारा किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय लखपुरा की 11वीं की छात्रा परिणीता कश्यप को प्रथम स्थान, राज्य संपोषित उच्च विद्यालय पंजवारा की 11वीं की छात्रा टुपटुप कुमारी को दूसरा स्थान एवं डॉ ...