बांका, फरवरी 9 -- बांका, निज प्रतिनिधि। समाज में बच्चों को सुरक्षित माहौल देने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग ने बडा कदम उठाया है। जिले के स्कूलों में अब विद्यार्थियों को शोषण का विरोध करने एवं उसके खिलाफ आवाज उठाना सिखाया जायेगा। इसके तहत प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्कूलों तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान में बच्चों के अलावे अभिभावकों और शिक्षकों को भी शामिल किया जायेगा। यह अभियान जिले में संचालित 2208 सरकारी स्कूलों में लागू होगा। इसको लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने बिहार के सभी जिलों को निर्देश भी जारी कर दिये हैं। जिसके मुताबिक पहली कक्षा से पांचवी और छठी कक्षा से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को अलग-अलग ग्रुप में प्रशिक्षण दिया जायेगा। छठी कक्षा से 12 वीं तक के लिए 40 से 50 वि...