खगडि़या, जनवरी 30 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि। चौथम प्रखंड के ठुट्ठी मोहनपुर में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल ने गुरुवार को किया। मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष मिथलेश यादव, संवेदक एस के रंजन आदि मौजूद थे। विधायक ने कहा कि भवन का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो। वहीं बरसात के पूर्व कार्य को पूर्ण करने की भी बात विधायक ने कही। निर्माण कार्य में सुस्ती व गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं पूर्व जिप उपाध्यक्ष मिथलेश यादव ने कहा की स्कूल भवन का निर्माण मध्य विद्यालय के बगल में लगभग चार बीघा जमीन में कराया जायेगा। कहा की शिक्षा ही वो नींब है जिससे एक शिक्षित व सशक्त उन्नत समाज का निर्माण होता है। टेन प्लस टू विद्यालय भवन के निर्माण होने से दियारा क्षेत्र के बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा गांव में...