बुलंदशहर, फरवरी 12 -- क्षेत्र के गांव मंगलपुर स्थित पीएमश्री चयनित स्कूल परिसर में बनाए गए डबल स्टोरी भवन का बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.लक्ष्मीकांत पांडेय ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और शिक्षा पर आधारित नाटक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन शिक्षक प्रवीण कुमार ने अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष महेश चंद शर्मा ने की है। खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल त्यागी, जितेंद्र कुमार, रामकुमार, सुरेंद्र कुमार, इंद्रजीत सिंह, यशपाल सिंह रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...