अल्मोड़ा, दिसम्बर 10 -- जागेश्वर में राजकीय उच्चतर माध्यमिक और जूनियर हाईस्कूल के भवन भवन जर्जर हैं। साथ ही शिक्षकों का भी टोटा है। इससे आक्रोशित लोगों ने बुधवार को चंदा एकत्र किया। शासन-प्रशासन की अनदेखी पर नाराजगी जताई। जागेश्वर का राजकीय उच्चतर माध्यमिक और जूनियर हाईस्कूल का भवन लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। अभिभावक कई बार भवन की मरम्मत करने की मांग कर चुके हैं। इसके अलावा विद्यालय में शिक्षकों का भी टोटा है। तमाम बार निवेदन के बाद भी शासन-प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आक्रोशित लोगों ने बुधवार को बैठक की। अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय भवन कभी भी गिर सकता है। इसकी मरम्मत करना जरूरी है। सभी ने फैसला लिया कि वह मरम्मत और शिक्षकों के लिए चंदा जुटाएंगे। मौके पर ही चंदा मांगना शुरू हो गया। इस बीच करीब 37 हजार रुपये चंदा एकत्र हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.