वाराणसी, दिसम्बर 16 -- वाराणसी। बीएचयू स्कूल बोर्ड का नया उपाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रो. नंदिता घोषाल को बनाया गया है। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने मंगलवार को यह आदेश जारी किया। प्रो. घोषाल की नियुक्ति 19 दिसंबर से दो वर्ष के लिए की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...