शामली, जुलाई 27 -- स्कूल अवकाश के बाद बस में बैठकर घर जा रहे 10 वीं के छात्र के साथ कई युवकों ने बस रुकवाने के बाद लात घुसो व बेल्टों से मारपीट करते हुए घायल कर दिया। घायल छात्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस हमलावर युवकों की तलाश में जुट गई। जनपद बागपत के गांव असारा निवासी अतीकुर्रहमान का बेटा 15 वर्षीय मोहिन चौधरी कैराना मार्ग स्थित प्रगति सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में 10 वी का छात्र है। शनिवार को छात्र मोहिन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि दोपहर के समय स्कूल अवकाश के बाद स्कूल बस में बैठकर अपने घर जा रहा था। छात्र के मुताबिक स्कूल बस जब गंगेरू मार्ग पर पहुंची तो बाइक सवार कुछ युवकों ने चालक से बस को रुकवा लिया, जबरन बस के भीतर घुस गए। और हमलावरों ने बस में किशोर मोहिन के साथ बेल्ट व लात घुसो से मारपीट करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.