गुड़गांव, जनवरी 12 -- पलवल। एक निजी स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण छह वर्षीय एलकेजी के छात्र की मौत हो गई। आरोप है कि स्कूल बस के जर्जर फर्श में पैर फंसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिससे पैर में इंफेक्शन हो गया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक छात्र के पिता की शिकायत पर स्कूल संचालक और प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । हसनपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार, रामगढ़ गांव के रहने वाले खेमचंद ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका छह वर्षीय बेटा कृष्ण गांव के एक निजी स्कूल में एलकेजी में पढ़ता था। 16 दिसंबर को स्कूल बस से घर लौटते समय बस के टूटे हुए फर्श में उसका पैर फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था । शिकायत में आरोप है कि बस जर्जर हालत में थी और उसमें कोई केयरटेकर या परिचालक मौजूद नहीं था। खेमचंद का यह ...