औरैया, फरवरी 7 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कानपुर मार्ग स्थित पिपरौली शिव बाजार में शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे बच्चों को उतार रही एक निजी स्कूल बस में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। कक्षा एक की छात्रा सृष्टिपुत्री सौरभ निवासी याक़ूबपुर के नाक में चोट आई है, जिसका इलाज तिर्वा स्थित डॉ. रामजी आंबेडकर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जानकारी के अनुसार अनुज कुमार वर्मा के घर के सामने किथ एन किन स्कूल की बस बच्चों को उतार रही थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा दब गया और शीशे टूट गए। पीछे की सीट पर बैठे बच्चे गिर पड़े। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और ...