गुड़गांव, दिसम्बर 16 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी के सिग्नेचर टावर बस स्टॉप के पास सोमवार दोपहर को सनसनीखेज वारदात सामने आई। पुरानी रंजिश के चलते दो फॉर्च्यूनर गाड़ियों में सवार युवकों ने एक स्कूल बस को बीच सड़क रोक लिया। आरोपियों ने वैन में सवार 12वीं के छात्र को टॉय गन (खिलौना पिस्टल) दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और डंडे से हमला करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस की विभिन्न टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय पंकज, 20 वर्षीय नीरज, 20 वर्षीय प्रिंस और 22 वर्षीय हिमांशु निवासी सेक्टर-49 के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 02 फॉर्च्यूनर गाड़ियां, एक लकड़ी का डंडा और एक टॉ...