हापुड़, अगस्त 29 -- थाना क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही कुछ लोगों पर स्कूली बस में घुसकर उसके छात्र पुत्र को बेरहमी से पीटकर घायल करने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने दंपती व उनके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी प्रमोद कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पुत्र चिराग गांव धनौरा स्थित दिनेश विद्यापीठ में पढ़ता है। गांव निवासी विक्की सिद्धू उर्फ आकाश का पुत्र हर्ष भी इसी स्कूल में पढ़ता है। आरोप है कि स्कूल में हर्ष ने गाली गलौज कर उनके पुत्र को जातिसूचक शब्द कहे। इस पर दोनों का यहां विवाद हो गया। मंगलवार की सुबह करीब सवा सात बजे हर्ष के पिता विक्की उर्फ आकाश व उसकी मां प्रियंका ने स्कूली बस में घुसकर उनके पुत्र को बेरहमी से जमकर पीटा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.