बक्सर, दिसम्बर 20 -- पेज-03 के लिए स्टेयरिंग फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कूली बस सिमरी, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के काजीपुर गांव स्थित काशीदास बाबा मंदिर के समीप शनिवार कि सुबह बच्चों के लिए स्कूल कि तरफ जा रही एक निजी स्कूल कि बस अचानक गड्ढा में पलट गई। बस पलटने के पीछे बस कि स्टेरिंग फेल होने कि बात बताई जाती है। घटना कि सुचना मिलते ही ग्रामीणों मौके पर पहुंचकर बस में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहे। इस घटना में प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि कुछ बच्चों को हल्की चोटे आई हैं। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि सुबह के समय बस बड़का सिंहनपुरा व काजीपुर गांव से बच्चों को लेकर नया भोजपुर स्थित एक निजी विद्यालय को जा रही थी। बस ज्योंहि काजीपुर काशीदास ब्रह्म स्थान के समीप पहुंची, कि अचानक बस का स्टेयरिंग फेल कर गया...