अलीगढ़, फरवरी 23 -- जट्टारी, संवाददाता। थाना टप्पल क्षेत्र के खेड़िया बुजुर्ग के पास बाइक सवार 6-7 नकाबपोश बदमाशों ने स्कूल बस को घेरकर हमला कर दिया। उन्होंने बस के शीशे तोड़े और अंदर घुसने की कोशिश की, जिससे छात्रों व अभिभावकों में भारी दहशत फैल गई। बस सहायक की सूझबूझ से बदमाश भाग निकले। जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी दोपहर सवा दो बजे जट्टारी के निजी इंटरमीडिएट कॉलेज की बस लंगोटगढ़ी, खेड़िया बुजुर्ग व बुलाकीपुर के छात्रों को छोड़ रही थी। विशाल कोल्ड स्टोरेज के पास तीन बाइकों पर सवार हमलावरों ने बस रोकी, दरवाजा खोलने की कोशिश की। असफल होने पर उन्होंने पिछली खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। पीछे से आते दूसरे स्कूल वाहन को देखकर फरार हो गए। छात्रों ने एक हमलावर प्रशांत शर्मा निवासी ग्राम मांदक को पहचान लिया। पूछताछ पर उसने कबूल किया कि उसके साथ अनु...