आजमगढ़, फरवरी 19 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे के रामपुर में गुरुवार की सुबह निजी स्कूल बस ने कंपोजिट विद्यालय के छात्र को कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जहानागंज थाना क्षेत्र के मित्तूपुर निवासी 12 वर्षीय आदर्श गोंड पुत्र फूलचंद गोंड अपने गांव के कंपोजिट विद्यालय में कक्षा सात का छात्र है। वह अपने ननिहाल धनेहुआं गांव गया था। गुरुवार को अपने भाई के साथ घर लौट रहा था। दोनों जहानागंज बाजार पहुंचे। रामपुर के पास सड़क के किनारे खड़े थे। इस दौरान एक निजी स्कूल की अनियंत्रित बस ने आदर्श को टक्कर मार दी। बस का पहिया उसके पैरों के ऊपर से गुजर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन के साथ मौके से फरार हो गय...