फरीदाबाद, जनवरी 22 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-16 में स्कूल की बस की टक्कर से बाइक सवार तीन छात्रों के घायल होने के मामले में सेक्टर-17 थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामलादर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल छात्रों में से एक के पिता सेक्टर -87 नहरपार निवासी बलवीर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि बुध्वार सुबह सेक्टर-16 में स्कूल बस की टक्कर लगने से बाइक सवार नहरपार निवासी 11वीं कक्षा के छात्र प्रथम सैनी, हर्ष और सूरज घायल हो गए थे। वे सेक्टर-15 स्थित राजकीय स्कूल जा रहे थे। बुधवारसुबह स्कूल जाते समय करीब 8:30 बजे सेक्टर-16में पुलिसचौकी रोड पबस और बाइक की भिड़ंत हो गई थी। इससे बाइक सवार छात्र बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। यह देख चालक ने बस रोक लगी। आस-पास के राहगीर मदद में जुट गए थे। पु...