गाज़ियाबाद, फरवरी 2 -- मोदीनगर। नगर के सौंदा मार्ग स्थित संजयपुरी कॉलोनी के समीप सोमवार दोपहर एक बेकाबू स्कूल बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गौरव जाटव गंभीर से घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने घायल गौरव को उपचार के लिए नगर के जीवन अस्पताल भिजवाया,जहां गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।निवाड़ी थानांतर्गत गांव उजैड़ा के रहने वाले 25 वर्षीय गौरव जाटव सोमवार दोपहर बाइक से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह मोदीनगर के सौंदा मार्ग स्थित संजयपुरी कॉलोनी के समीप पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक बस लेकर मौके से भाग गया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि अभी घटना की...