गोंडा, जनवरी 29 -- वजीरगंज । वजीरगंज - झिलाही मार्ग से परसहवा की ओर जाने वाली नहर की पटरी पर पैदल जा रहा अनूप गोस्वामी पुत्र शिव प्रकाश (20) निवासी परसहवा अशोकपुर गुरुवार सुबह स्कूल की बस की चपेट में आ गया। इस हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि युवक अनूप गोस्वामी सुबह पैदल घर से दूध बेचने जा रहा था तभी पीछे से आ रही बस ने ठोकर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बस चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। अभी शादी नहीं हुई थी। हादसे की सूचना पर घर में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...