बलिया, फरवरी 19 -- भीमपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। कार की चपेट में आकर गुरुवार की सुबह एक मासूम की मौत हो गयी। हादसे में उसके साथ मौजूद बहन बाल-बाल बच गयी। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। स्थानीय थाना क्षेत्र के तिरनई मौला राय निवासी कन्हैया गुप्ता का सात वर्षीय पुत्र आशीष एक निजी विद्यालय में यूकेजी में पढ़ाई करता था। वह अपनी बड़ी बहन कक्षा चार में पढ़ने वाली स्नेहा स्कूल जाने के लिए घर के सामने खड़े होकर स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे। चूंकि कन्हैया का मकान नगरा-बरौली मार्ग पर मुख्य सड़क किनारे है लिहाजा दोनों बच्चे घर के सामने खड़े थे। इसी बीच नगरा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने आशीष को टक्कर मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार के टक्कर से बालक करीब 20 फीट दूर जाकर गिरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.