पलामू, फरवरी 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के न्यू टाउनशिप पनेरीबांध में शुक्रवार को ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के बस और ऑटो से टकरकर हो गई। इस क्रम में एक अधेड़ जख्मी हो गया। बस ड्राइवरों और ऑटो चालक बुढीबीर गांव निवासी मासुक अंसारी के बीच मारपीट हो गई। घटना की सूचना के बाद बुढीबीर गांव के गुस्साए लोगों ने स्कूल गेट पर पहुंचकर सड़क जाम कर दिया और घटना का विरोध करते हुए गेट पर तोड़फोड़ करने लगे। घटना की सूचना के बाद चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर गुस्साए लोगों को समझने का प्रयास किया लेकिन वे लोग स्कूल मैनेजमेंट एवं ड्राइवर के साथ मारपीट करना चाह रहे थे। बाद में मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य प्रमोद सिंह एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पहुंचकर स्कूल मैनेजमेंट के साथ बातचीत कर मामला का समाधान करने का प्रयास किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.