बिहारशरीफ, फरवरी 8 -- स्कूल बसों में मेडिकल किट रखना अनिवार्य, जांच में गड़बड़ी पर नपेंगे संचालक जांच में स्कूल वाहनों के कागजात समेत सफाई का लिया जाएगा जायजा खटारा स्कूली वाहनों की जांच को चलेगा विशेष अभियान, होगी कार्रवाई ग्रामीण व शहरी इलाकों में 200 से अधिक स्कूली वाहन दौड़ रहे सड़कों पर बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में 801 से अधिक निजी विद्यालय चलाये जा रहे हैं। कई अवैध तरीके से निजी स्कूल चलाये जा रहे हैं। अवैध रूप से चलाए जाने वाले स्कूल की संख्या दो हजार से भी अधिक है। इन विद्यालयों के अधीन 200 से अधिक विभिन्न वाहनों को इस्तेमाल परिवहन के रूप में स्कूली बच्चों को घर लाने व पहुंचाने में किया जा रहा है। विद्यालयों द्वारा बच्चों का ढोने में इस्तेमाल होने वाले वाहनों का सघन जांच अभियान परिवहन विभाग द्वारा चलाया जायेगा। परिवह...