बागपत, फरवरी 6 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के हमीदाबाद उर्फ नया गांव के परिषदीय विद्यालय में शुक्रवार को चपरासी ने रसोई में बच्चों के लिए मिड-डे-मिल बना रही रसोइया के साथ अभद्रता की। रसोइया ने विरोध किया, तो चपरासी ने उस पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। जिसमें रसोइया घायल हो गई। वहीं, घटना के दौरान स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पीड़िता ने कोतवाली पर घटना की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। हमीदाबाद उर्फ नया गांव के परिषदीय विद्यालय में निशा देवी रसोइया के पद पर तैनात है। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह रसोई में बच्चों के लिए मिड-डे-मिल बना रही थी। बताया कि तभी स्कूल का चपरासी वहां पहुंचा और उसके साथ अभद्रता करने लगा। उसने विरोध किया, तो आरोपी ने उस पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। जिसमें वह घायल हो गई। वहीं, घटना...