चम्पावत, जनवरी 9 -- टनकपुर। शीतकालीन अवकाश के दौरान अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। विद्या मंदिर में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। टनकपुर में एक से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश है। प्रधानाचार्य कृष्णवर्धन जोशी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए हाईस्कूल और इंटर बोर्ड की परीक्षा कराई जा रही है। हाईस्कूल के 107 और इंटर में 80 छात्र-छात्राओं को गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और अंग्रेजी की शिक्षा दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...