हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 1 -- आगरा के रुनकता में कीठम स्थित दृष्टि बाधित सूरकुटी विद्यालय की लाइब्रेरी में शुक्रवार शाम 12 वर्षीय कक्षा चार के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह विद्यालय के प्रधानाचार्य का भतीजा था। उनके घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। खुदकुशी की वजह खेलने के दौरान हमउम्र बहन से विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मूलतः बांदा निवासी अमित सूरकुटी विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश कुमार के साले अशोक कुमार का बेटा था। पिछले चार साल से अपने फूफाजी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह दृष्टिबाधित नहीं था। रुनकता स्थित एक स्कूल में पढ़ाई करने जाता था। शाम करीब छह बजे वह अपनी फुफेरी बहन के साथ बॉल से खेल रहा था। दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में अमित वहां से चला गया। जब नजर नहीं आया तो महेश कुमार ने उसकी तल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.