बिजनौर, नवम्बर 14 -- जलीलपुर विकासखंड के गांव तोहफापुर द्वितीय के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को अचानक स्कूल के प्रांगण में बने पौधशाला में सांप दिखाई दिया। बच्चों को सांप दिखाई देने से बच्चों में हड़कंप मच गया। स्कूल के शिक्षक व ग्राम प्रधान ने स्कूल में सांप दिखाई देने की सूचना वन विभाग के अधिकारी को दी कई घंटे बाद भी वन विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे और सांप खुद ही स्कूल के प्रांगण से चला गया। सांप के जाने के बाद बच्चों व शिक्षकों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...