प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 8 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के कोपा किठावर गांव निवासी मुश्ताक का 15 वर्षीय भतीजा टेउंगा के एक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। वह छह फरवरी को स्कूल बस से पढ़ने गया लेकिन वापस नहीं लौटा। स्कूल पहुंचने पर बताया कि वह मोबाइल लेकर आया था। मोबाइल जमा करा लिया गया और अभिभावक के आने पर देने की बात कही गई थी। शाम को छात्र ने अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल से फोन कर बताया कि वह लखनऊ में है। बाद में वह मोबाइल स्विचऑफ हो गया। मामले में मुश्ताक ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...