देहरादून, फरवरी 5 -- सरकारी स्कूलों में शिक्षा व मूलभूत सुविधाओं की स्थिति जानने के लिए प्रमुख सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने गुरुवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय केशरवाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा में बच्चों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक समझ का आकलन किया और विद्यालय की समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रमुख सचिव ने बच्चों से गणित के प्रश्न पूछे और उनकी पढ़ाई की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य यह देखना था कि विद्यालय में पढ़ाए जाने वाले विषय सही ढंग से पढ़ाए जा रहे हैं या नहीं। निरीक्षण में विद्यालय के शौचालय स्वच्छ पाए गए तथा बच्चों को पौष्टिक मध्याह्न भोजन दिया जा रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ समय पूर्व बाधित हुआ दूध वितरण अब पुनः शुरू कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.