सीतापुर, फरवरी 14 -- बिसवां देहात, संवाददाता। बिसवां नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अमर नगर में शनिवार को शिक्षक के स्कूल न पहुंचने के कारण शिक्षण कार्य संपन्न नहीं हुआ। रोज की तरह बच्चे निर्धारित समय पर बैग लेकर स्कूल आए, लेकिन कोई भी शिक्षक पढ़ाने नहीं पहुंचा। यह हकीकत हिन्दुस्तान अखबार की टीम के द्वारा की गई पड़ताल में सामने आई है। बच्चे स्कूल में खेलते नजर आए। हालांकि स्कूल की रसोईया चमेला बच्चों की देखभाल करती मिली। बच्चों को मध्याहन भोजन भी मिला। रसोईया ने बताया कि स्कूल की शिक्षका भारती वर्तमान में दो दिन की छुट्टी पर हैं। उनकी जगह पर दूसरे अध्यापक को चार्ज दिया गया है। वह शुक्रवार को तो बच्चों को पढ़ाने स्कूल आए थे। लेकिन शनिवार को स्कूल नहीं पहुंचे। जिस वजह से बच्चे खेल रहे हैं। स्कूल में शिक्षण कार्य नहीं हुआ है। बच्चों को मिड...