रुद्रपुर, मई 17 -- काशीपुर संवाददाता। घर से स्कूल गई नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। पिता ने एक युवक पर उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भाग ले जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि 14 मई की सुबह उसकी 16 वर्षीय बेटी काशीपुर स्थित एक स्कूल में पढ़ने गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी है। नाते रिश्तेदारों में काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चला। हालांकि उनको फिरोजाबाद निवासी अमन पुत्र नामालूम पर शक है कि वह उसको बहला फुसलाकर कर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.