मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर। अनामिका सूबे में कई स्कूल छात्र-छात्राओं को स्टूडेंट आईडी नहीं दे रहे हैं। स्कूल आईडी नहीं मिलने से बड़ी संख्या में बच्चे नेशनल मेरिट छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। बच्चों ने एससीईआरटी की हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत की है। बच्चों को कठिनाई आने पर एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक ने सभी डीईओ को निर्देश जारी कर इस पर जवाब मांगा है। संयुक्त निदेशक ने सभी डीईओ को कहा है कि स्कूलों से आईडी बच्चों को दिलवाएं ताकि वे नेशनल मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा के लिए आवेदन कर सकें। स्टूटेंड आईडी नहीं देने के पीछे एक बड़ा कारण बिना यू डायस के ही स्कूलों का चलना भी है। बिना यू डायस कोड वाले स्कूलों के बच्चों को स्टूडेंट आईडी तब तक नहीं मिलेगा जब तक उन्हें कोड नहीं मिल जाता। सूबे में अब भी बिना यू डायस कोड के बड़ी संख्या ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.