सहारनपुर, फरवरी 18 -- अभिभावकों के लिए बड़ी राहत की खबर है कि अब कोई भी निजी स्कूल बच्चों की किताबें, यूनिफॉर्म, जूते या मोजे किसी तय दुकान से खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकेगा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने इस संबंध में सख्त आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी स्ववित्त पोषित स्कूलों को कक्षा-वार किताबों की सूची जारी करनी होगी। साथ ही उन किताबों के ऑनलाइन खरीद लिंक भी देने होंगे, ताकि अभिभावक अपनी सुविधा और बजट के अनुसार कहीं से भी खरीद सकें। यूनिफॉर्म और अन्य सामग्री के मामले में भी किसी एक दुकानदार को अनिवार्य नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने साफ कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। इससे अभिभावकों को मनमानी और अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.