ग्वालियर, सितम्बर 29 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा को रास्ते में बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने ग्वालियर किले पर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह घटना पनिहार के नयागांव के पास शनिवार की है। पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के साथ आरोपी अब्दुल खान की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्वालियर में एक दोस्त ने बाइक से स्कूल छोड़ने के बहाने 14 वर्षीय पीड़ित छात्रा को लिफ्ट दी और फिर धोखे से किले पर ले गया, जहां उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। उसने छात्रा को धमकाया और देर रात तक मॉल में घुमाता रहा। आरोपी रात करीब 11 बजे छात्रा को घर के पास छोड़कर भाग गया। छात्रा ने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती सुनाई और परिजनों के साथ थाने जाकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.