खगडि़या, दिसम्बर 15 -- बेलदौर, एक संवाददाता। शिक्षा विभाग के निर्देश पर रविवार को अपग्रेडेड हाईस्कूल बोबिल फुलवड़िया के प्रांगण में मेहमान एवं मेजबान स्कूल के छात्र छात्राओं के बीच संयुक्त रूप से कब्बड्डी, मेंहदी एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मेहमान स्कूल के रूप में कोसी इंटर हाईस्कूल पनशलवा एवं मेजबान स्कूल के नौंवी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इसमें अव्वल आए छात्र व छात्राओं को आयोजकों के द्वारा पुरस्कृत कर हौसलाअफजाई की गई। मेहमान स्कूल के चार छात्राओं ने मेजबान स्कूल की चार शिक्षिकाओं को मेंहदी लगाकर अपने कला का प्रदर्शन किया, जबकि दोनों स्कूल के बीच बालक बालिका वर्ग में अलग-अलग आयोजित कब्बड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में मेजबान स्कूल के टीम, जबकि बालिका वर्ग में मेहमान स्कूल के टीम विजयी र...