सीवान, दिसम्बर 6 -- नौतन,एक संवाददाता। स्थानीय बाजार में शुक्रवार की सुबह स्कूल जा रहे मासूम छात्र की ट्रक की चपेट में से गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल छात्र को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने छात्र के नाजुक हालत को देखते हुए सीवान रेफर कर दिया। परिजन छात्र को लेकर सीवान सदर अस्पताल में गये। जहां से उसे गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाने के क्रम में कूड़ा घाट के पास उसकी मौत हो गई। मृत छात्र स्थानीय बाजार निवासी सत्येंद्र साह का सात वर्षीय पुत्र रिषभ कुमार है। घटना के बाद लोगों ने ट्रक व चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ट्रक व चालक को अपने हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि स्थानीय बाजार के सत्येंद्र साह का पुत्र रिषभ सीमावर्ती गोपालगंज जिल...